आगजनी में दो दर्जन मवेशी की झुलस कर हुई मौत

Update: 2023-03-10 05:58 GMT

अररिया: अररिया प्रखंड के गैयारी गांव स्थित वार्ड नंबर सात के मुखिया टोला में आग लगने से लगभग दो दर्जन मवेशी की झुलसने से मौत हो गई। आगजनी की घटना बुधवार रात बारह बजे के करीब की बताई जाती है। नूर मुहम्मद के घर से सटे मवेशी घर में देर रात अचानक आग लगी।जिसमे दो दर्जन मवेशी जलने की दर्दनाक घटना हुई।जिसमे दो गाय,दो बैल,दो बछड़ा,दो जानवर के बच्चे,दो खस्सी और आधा दर्जन बकरी शामिल है।साथ ही इस मवेशी घर में रखे दो साइकिल भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।नूर मोहम्मद ने बताया की रात के करीब बारह बजे की ये घटना है,जिसमे लगभग चार लाख की मवेशी आग से पूरी तरह झुलस कर मर गई।

उन्होंने बताया कि एक भी मवेशी नही बचा है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मसूद आलम और समिति सदस्य तंजील अहमद भी बताया कि ये बहुत दर्दनाक घटना है।काफी बड़ा नुकसान हुआ है।इनलोगों की पहल पर प्रशासन के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।सरकार को इसके नुकसान की जानकारी दी जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके।

Tags:    

Similar News