Lakhisarai लखीसराय। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार( नालसा) नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा) पटना का निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गयाl समारोह की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय लखीसराय रणवीर कुमार एवं संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजू कुमार ने कियाl मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शुभ नंदन झा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ नरेंद्र कुमार यादव ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम संदीप कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम नितेश कुमार पंजियार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मोहम्मद फहद हुसैन, न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी आकांक्षा कुमारी ,प्राधिकार के रिटेनर अधिवक्ता सितेश सुधांशु सहित न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे lसबों ने एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया एवं संविधान के बताएं मार्ग पर चलने का शपथ लियाl
Tags: