भारत

राज्यसभा की 6 सीटों पर 20 दिसंबर को होगा मतदान, कब आएंगे नतीजे?

jantaserishta.com
26 Nov 2024 3:31 PM IST
राज्यसभा की 6 सीटों पर 20 दिसंबर को होगा मतदान, कब आएंगे नतीजे?
x
नई दिल्ली : राज्यसभा की खाली 6 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. हरियाणा की एक सीट पर भी चुनाव होना है. 6 सीटों पर चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है.
जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक राज्यसभा की 6 सीटों के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग होगी. इसमें हरियाणा की एक सीट भी शामिल है. जबकि आंध्र प्रदेश की 3 सीट, ओडिशा की एक सीट, पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए भी वोटिंग की जाएगी.
हरियाणा में कृष्णलाल पंवार के विधायक बनने से राज्यसभा की सीट खाली हुई है जिस पर अब ये चुनाव हो रहा है. कृष्ण लाल पंवार अक्टूबर में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में इसराना से विधायक बन गए हैं. कृष्ण लाल पंवार SC कोटे से राज्यसभा गए थे. ऐसे में बताया जा रहा है कि SC कोटे से ही किसी नेता को राज्यसभा में भेजा जाएगा.
चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक कैंडिडेट्स 10 दिसंबर तक अपना नॉमिनेशन फाइल कर सकेंगे. वहीं 13 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम भी वापस ले सकेंगे. इसके बाद 20 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक राज्यसभा के लिए वोटिंग होगी. वोटिंग हो जाने के बाद उसी दिन शाम को 5 बजे वोटों की गिनती होगी और 20 दिसंबर को ही राज्यसभा चुनाव के नतीजे भी डिक्लेयर कर दिए जाएंगे. आपको बता दें कि हरियाणा में राज्यसभा के लिए 5 सीटें हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story