बिहार में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में छाया सघन कोहरा, अगले दो दिन तक नहीं मिलेगी राहत

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले दो दिन भी ठंड से निजात के आसार नहीं है। कई जगहों पर ठंड में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

Update: 2022-01-06 02:01 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले दो दिन भी ठंड से निजात के आसार नहीं है। कई जगहों पर ठंड में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम की परिस्थतियों को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से राज्य भर में सात जनवरी तक के लिये शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न केवल दिन का अधिकतम तापमान बल्कि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहने के आसार हैं।

बुधवार को पटना और गया में घना कोहरा रहा और दृश्यता मात्र 50 मीटर रही। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह से पटना, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल और दरभंगा में शीत दिवस की घोषणा मौसम विभाग ने कर दी। मौसमविदों का कहना है कि झारखंड से सटे जिलों को छोड़ दें तो राज्य भर में बुधवार को शीत दिवस जैसी परिस्थितियां ही रहीं।
कोहरे व कनकनी से जीना हुआ मुहाल
जहानाबाद में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि घने कोहरे और कनकनी से लोगों का जीना मुहाल सा होता जा रहा है। ठंड के प्रकोप में लोगों की काया कपकपा रखी है। कनकनी के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहना मुनासिब समझ रहे हैं। पटना-गया रेलखंड में भी कोहरे के कारण यात्रियों को भारी परेशानी पड़ रही है।
आठ डिग्री की ठंड ने किया परेशान
नवादा में बुधवार को भी कोहरे भरी सुबह रही। बेतरह छाए घने कोहरे और धुंध ने बहुत परेशान किया। दृश्यता 50 मीटर से अधिक नहीं रही। वाहन हेडलाइट जला कर चलते रहे। सुबह कहीं आने-जाने वाले कंपकंपाते रहे। न्यूनतम तापमान बुधवार को भी आठ डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
इस कारण बढ़े ठंड और कनकनी ने लोगों को परेशान रखा। इस बीच, मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों की तरह मौसम आगे भी शुष्क बना रहेगा जबकि अगले 24 से 28 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी। ऐसे में ठंड से मामूली तौर पर राहत मिल सकेगी।


Tags:    

Similar News

-->