Samastipur:घर में फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव

Update: 2026-02-10 02:16 GMT
Samastipur समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर गांव में रविवार को हुई। किशोर का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सोमवार को मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सतीश कुमार उर्फ जस्सी पिता सरस्वती चंद्र पासवान के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि सतीश की मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की से बातचीत होती थी। करीब तीन महीने पहले लड़की के भाई और पिता कुछ लोगों के साथ उनके घर आए थे और सतीश के साथ मारपीट की थी। बाद में स्थानीय लोगों ने पंचायत कर समझौता कराया और दोनों को बातचीत न करने की हिदायत दी गई थी।
परिजनों का कहना है कि समझौते के बावजूद लड़की सतीश पर बातचीत का दबाव बनाती रही। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोप है कि घटना के दिन सतीश घर में अकेला था, जबकि उसकी छोटी बहन छत पर थी। इसी दौरान लड़की के भाई, पिता और अन्य परिजन जबरन घर में घुसे, सतीश के साथ मारपीट की और उसे फंदे से लटका दिया।मृतक के भाई के अनुसार, जब छोटी बहन नीचे आई तो उसने सतीश के साथ हो रही मारपीट देखी और शोर मचाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जा रही है।'
Tags:    

Similar News