Patna:महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक अलर्ट

Update: 2026-02-13 05:23 GMT
Patna पटना : पटना में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि की शोभा यात्रा के कारण नेहरू पथ (बेली रोड) और राजाबाजार फ्लाईओवर के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में भारी बदलाव किया गया है। खाजपुरा शिव मंदिर में होने वाले समारोह के चलते कई रूट डायवर्ट रहेंगे। गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
महाशिवरात्रि के मौके पर पटना में रूट डायवर्ट प्लान जिला प्रशासन ने शेयर किया है। शोभा यात्राओं को लेकर यातायात व्यवस्था में व्यापक फेरबदल किया गया है। 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शहर के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाली झांकियां नेहरू पथ (बेली रोड) स्थित खाजपुरा शिव मंदिर पहुंचेंगी। इस बड़े आयोजन और भीड़ के प्रबंधन के लिए राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे डुमरा टीओपी से लेकर जगदेवपथ मोड़ तक सभी सामान्य वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की सूची जारी की है।
नेहरू पथ (बेली रोड) पर ट्रैफिक मेनटेन रखने के लिए रूकनपुरा से चिड़ियाखाना गेट नंबर 1 तक सभी सिटी राइड और सीएनजी बसों को फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जगदेव पथ से आयकर गोलंबर या पटना जंक्शन की ओर जाने वाले ऑटो और व्यावसायिक वाहनों को जगदेव पथ से दक्षिण की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो फुलवारी जेल मोड़ होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
आशियाना-दीघा रोड से नेहरू पथ की ओर आने वाले वाहनों को पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अंबेडकर पथ होते हुए जगदेव पथ की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावे, जो वाहन पूरब से आशियाना की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें राजाबाजार फ्लाईओवर के ऊपर से होते हुए रूकनपुरा और विजयनगर से यू-टर्न लेकर वापस अंबेडकर पथ का रास्ता अपनाना होगा।
Tags:    

Similar News