Lakhisarai, लखीसराय। बीती रात्रि में जिले स्थित एनएच-80 के बालगुदर क्षेत्र में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त रूप से खनन छापेमारी एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अवैध बालू खनन, सड़क सुरक्षा एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाना तथा सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना था। टीम द्वारा बालू एवं खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों के चालान, ई-रॉयल्टी, ओवरलोडिंग, फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें एवं अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि कानून व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला खनिज विकास पदाधिकारी कुमार रंजन, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।