Bihar : ट्रेन से उतरते समय युवक की कटकर मौत, अफरा-तफरी

Update: 2025-04-25 05:33 GMT
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। रेलवे सुरक्षा बल एकमा स्टेशन सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि माने मठिया गांव निवासी प्रवीण भारती का पुत्र शिवम भारती (25) ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए।
घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रेलवे सुरक्षा बल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags:    

Similar News