Bihar Weather :इन जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Update: 2025-05-14 01:26 GMT
Bihar Weather : बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को उत्तर, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के इलाकों में तेज हवाएं, गरज और बिजली गिरने जैसे मौसमी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। हवा की गति करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, पटना, सारण, सीवान, गया, नालंदा, जहानाबाद और वैशाली जिलों में बुधवार को उमस भरी गर्मी महसूस होगी।
19 मई तक जारी रह सकता है आंधी-तूफान का दौर राज्य में वर्तमान में बने चक्रवाती और प्रतिचक्रवाती हवाओं के कारण तापमान में कमी जरूर आई है, लेकिन लू का असर फिलहाल थमा हुआ है। इसकी जगह अगले एक सप्ताह तक उमस और असहज गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बिहार में 19 मई तक वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है।
सोमवार रात से मंगलवार शाम तक राज्य के कई जिलों मुजफ्फरपुर, अररिया, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, बेगूसराय, दरभंगा और पटना में अच्छी बारिश हुई। इसके कारण खासकर उत्तर बिहार के तापमान में कमी देखी गई है। हालांकि दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में गर्मी बरकरार है। डेहरी (रोहतास) में राज्य का सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में 41.7 डिग्री और बक्सर में 41.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
Tags:    

Similar News