Bihar: नदी में नहाने गए व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

Update: 2025-08-24 00:46 GMT
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बड़का बैजू टोला गांव निवासी हरेंद्र सिंह (60) गौतम ऋषि मंदिर के पास से गुजर रही सरयू नदी में स्नान करने गए थे।
इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई।सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News