छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग के मड़ियापार में किया पोला महोत्सव में शामिल

Shantanu Roy
24 Aug 2025 12:34 AM IST
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग के मड़ियापार में किया पोला महोत्सव में शामिल
x
छग
Durg. दुर्ग। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दुर्ग जिले के ग्राम मड़ियापार में आयोजित "पोला महोत्सव" एवं किसान उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। यह महोत्सव पिछले 62 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और किसानों की आस्था एवं परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ नंदी महाराज की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा किसानों की खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि पोला पर्व हमारी कृषि परंपरा और संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह पर्व न
केवल किसानों
के परिश्रम को सम्मान देता है बल्कि पशुधन और कृषि जीवन के महत्व को भी रेखांकित करता है। विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। परंपराओं से जुड़े ऐसे उत्सव समाज को एकजुट करते हैं और नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कृषि और पशुपालन से संबंधित गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
Tagsउपमुख्यमंत्री विजय शर्मादुर्गमड़ियापारपोला महोत्सवकिसान उत्सवनंदी महाराज पूजाछत्तीसगढ़ परंपराकृषि संस्कृतिसुख-समृद्धिखुशहालीDeputy Chief Minister Vijay SharmaDurgMadiaparPola FestivalKisan UtsavNandi Maharaj PujaChhattisgarh TraditionAgricultural CultureHappiness and ProsperityWell-beingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story