Bihar: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Update: 2025-09-03 04:27 GMT
Bihar बिहार: बरौनी-कटिहार रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बखरी रेलवे स्टेशन से पूरब मेन लाइन के पोल संख्या 29-21बी के पास सुबह एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया रेल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। पेट, गर्दन और हाथ कई टुकड़ों में कटे हुए थे।
समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। रेल थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक गेहुँआ रंग का बनियान और कोका-कोला रंग का अंडरवियर पहने हुए था। उसके दाहिने हाथ में लाल धागा भी बंधा हुआ था। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और ग्रामीण इलाकों में सूचना प्रसारित कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में नवगछिया रेल थाने में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पहचान के लिए कुछ समय तक सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
Tags:    

Similar News