Bihar News: रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी

Update: 2025-02-17 02:52 GMT
Bihar News: हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड के लाइन 50 और 51 के बीच सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि शव रेलवे लाइन के बगल में लावारिस हालत में पड़ा था। वहीं लोग आशंका जता रहे हैं कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। बताया गया कि स्थानीय युवक ने रेलवे लाइन के पास टहलते हुए शव को देखा। यह खबर फैलते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए और सभी आपस में चर्चा करने लगे कि यह शव यहां कैसे पहुंचा। किस ट्रेन की चपेट में आया और कहां का रहने वाला था।
बताया गया कि युवक हरे रंग का स्वेटर और काले रंग की पैंट पहने हुए है। रेल पुलिस उसकी पहचान कर उसके परिजनों को भी सूचना देने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि शव एक युवक का है, जिसकी उम्र करीब 25 से 27 साल बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि खून के धब्बे कहीं और हैं और शव कहीं और पड़ा हुआ है. जीआरपी पुलिस ने बताया है कि शव मिला है. पुलिस जांच कर रही है, पोस्टमार्टम कराया गया है. पता लगाया जा रहा है कि वह कहां का रहने वाला था और कहां से जा रहा था. जैसे ही पता चलेगा, परिजनों को सूचना दी जाएगी और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाएगा, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है|
Tags:    

Similar News