Bihar: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में दहशत

Update: 2025-06-22 02:12 GMT
Bihar बिहार: बिहार के सीतामढ़ी जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार घटना जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के हरौली गांव की है. मृतक युवक की पहचान हरौली गांव निवासी जाहिद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा. शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई|
इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अब इस बात की जांच की जा रही है कि इस व्यक्ति की हत्या की गई है या उसने खुद आत्महत्या की है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags:    

Similar News