Bihar Accident: ट्रक और ऑटो की टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, पांच अन्य घायल

Update: 2025-04-28 04:57 GMT
Bihar Accident: ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई. इस दौरान दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. मामला विद्यापति नगर थाना क्षेत्र का है. समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय विद्यापति नगर मार्ग पर मधेपुर गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रक और ऑटो की टक्कर में दो शिक्षकों की मौत हो गई. जबकि इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि दोनों शिक्षक दलसिंहसराय से विद्यापति नगर स्कूल जा रहे थे|
इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई. शोर सुनकर जुटे लोगों ने सभी घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है. मृतकों में एक शिक्षिका हैं, जिनकी पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती निवासी रंजीत कुमार की पत्नी कामिनी देवी के रूप में की गई है. वहीं दूसरा मृतक भी शिक्षक है, जिसकी पहचान अमरेंद्र महतो के रूप में की गई है|
Tags:    

Similar News