Bihar Accident: शादी तय कर घर लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत

Update: 2025-02-15 01:07 GMT
Bihar Accident: मुजफ्फरपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर जगीरिया चौक के पास हुई. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बोलेरो कार शहर से देवरिया और वैगनआर कार मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रही थी. इसी दौरान वे नियंत्रण खो बैठे और एक दूसरे से टकरा गए, जिसके बाद दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपने वाहन से इलाज के लिए सरैया पीएचसी में भर्ती कराया|
घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य घायल हैं. इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई. जैतपुर थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण सड़क हादसे में जहां दो अधेड़ लोगों की मौत हो गई है. वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग लड़की देखकर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
इस मामले में जैतपुर थाना एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना जगिरिया चौक के पास हुई. घटना बोलेरो और वैगनआर कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में हुई. सभी लोग लड़की देखकर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ|
Tags:    

Similar News