Bihar बिहार: बिहार के मोतिहारी में एक बाइक एजेंसी में भीषण आग लग गई। एजेंसी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात तालिमपुर स्थित बजरंग एजेंसी में हुई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एजेंसी को 3 से 4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कई बाइकें जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि त्योहारों के लिए कई नई बाइकें मंगवाई गई थीं। इस भीषण आग से काफी नुकसान हुआ है। एजेंसी मालिक इस भारी नुकसान से सदमे में हैं।