भारत

मुठभेड़ में रेप का आरोपी तांत्रिक घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Oct 2025 11:28 AM IST
मुठभेड़ में रेप का आरोपी तांत्रिक घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
मौके से तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की.
रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान रेप के आरोपी तांत्रिक गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ नरपत नगर के जंगल में गुलड-पीपलसाना मार्ग पर हुई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुलफाम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मिलक खानम का निवासी गुलफाम तांत्रिक का काम करता है। उस पर एक महिला से रेप, अश्लील वीडियो बनाने और उसका इस्तेमाल कर बार-बार शारीरिक शोषण करने का आरोप है।
पीड़िता की शिकायत पर स्वार कोतवाली में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस गुलफाम की तलाश में जुटी थी। बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस गश्त पर थी, तभी गुलफाम मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर अवैध तमंचे से गोली चलाई।
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गुलफाम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और मौके से तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की।
घायल गुलफाम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वार कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गुलफाम के खिलाफ और कितने मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story