असंक : प्रतिबंधित संगठन से संबंध के आरोप में असम की मॉडल सहित चार गिरफ्तार

Update: 2022-06-09 07:21 GMT

असम में एक महिला मॉडल को प्रतिबंधित संगठन - कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के साथ कथित संबंध रखने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नबनीता बर्मन बोथरा, उनके पति बिकाश बोथरा और चार अन्य को पुलिस ने असम के कोकराझार जिले से गिरफ्तार किया।

मॉडल, उसके पति और चार अन्य को गोली चलने की दो घटनाओं की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था, जहां व्यवसायी सुनील मंडल और अनिल ईश्वरी को गोली लगी थी। दोनों घायल व्यवसायियों का असम के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि नाराबाड़ी में व्यवसायी सुनील मंडल पर उनकी दुकान में दो राउंड फायरिंग हुई थी। वहीं चिरांग जिले के एमटेक बाजार में अनिल ईश्वरी पर फायरिंग हुई। दोनों फायरिंग की घटना शनिवार को हुई। पुलिस ने बताया कि असम से गिरफ्तार मॉडल नवनीता बर्मन बोथरा केएलओ कमांडर पार्थप्रतिम बर्मन की करीबी रिश्तेदार है। असम में पुलिस को दो कारोबारियों पर हुए हमलों के पीछे केएलओ का हाथ होने का संदेह है।

Tags:    

Similar News

-->