Yoga : आज के समय में हर पुरुष मजबूत और टोंड आर्म्स (Biceps & Triceps) चाहता है। ज्यादातर लोग इसके लिए जिम और वेट ट्रेनिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग से भी बाजुओं को मजबूत और शेप में लाया जा सकता है?
मजबूत और टोंड बाजू पाने के लिए भारी वजन उठाना ही जरूरी नहीं है। नियमित योग अभ्यास से भी आप शानदार आर्म स्ट्रेंथ और मसल डेफिनिशन पा सकते हैं। योग न सिर्फ मसल्स को टोन करता है, बल्कि शरीर की लचीलापन, स्टैमिना और मानसिक संतुलन भी बढ़ाता है। अगर आप फिटनेस के साथ मानसिक शांति भी चाहते हैं, तो आज से ही कुछ योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
योग या जिम, क्या है बेहतर?
जहां जिम में तेजी से मसल गेन होता है, वहीं योग से स्ट्रेंथ के साथ लचीलापन और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। यदि आप प्राकृतिक और सस्टेनेबल तरीके से टोंड आर्म्स चाहते हैं, तो योग एक बेहतरीन विकल्प है।
योग से टोंड आर्म्स पाने के टिप्स:
रोजाना कम से कम 20–30 मिनट अभ्यास करें।
शुरुआत में 3-4 राउंड करें।
प्रोटीन और संतुलित आहार लें।
सही फॉर्म पर ध्यान दें।
ओवरट्रेनिंग से बचें।
आइए जानते हैं ऐसे असरदार योगासन जो मजबूत और टोंड आर्म्स पाने में मददगार हैं।
चतुरंग दंडासन:
यह आसन पुश-अप की तरह दिखता है और बाजुओं के लिए बेहद प्रभावी है। जानिए इसके फायदे:
बाइसेप्स और ट्राइसेप्स मजबूत होते हैं।
कंधों और छाती की मांसपेशियां टोन होती हैं।
कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है।
कैसे करें:
प्लैंक पोजिशन में आएं, कोहनियों को 90 डिग्री तक मोड़ें और शरीर को सीधा रखते हुए होल्ड करें।
अधोमुख श्वानासन:
यह आसन पूरे शरीर के साथ बाजुओं को भी मजबूत करता है। इसके फायदे हैं,
कंधे और हाथ मजबूत
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
स्टैमिना में सुधार
हाथ और पैरों को जमीन पर रखकर शरीर को उल्टे V आकार में उठाएं।
फलकासन:
फलकासन बाजुओं और कोर के लिए सबसे असरदार आसनों में से एक है। इस आसन के अभ्यास के कई फायदे हैं,
आर्म्स टोन होते हैं:
पेट की चर्बी कम करने में सहायक
शरीर की सहनशक्ति बढ़ाता है
कैसे करें:
पुश-अप पोजिशन में आकर शरीर को सीधा रखें और 30-60 सेकंड तक होल्ड करें।
वशिष्ठासन:
यह आसन बाजुओं के साथ कलाई और कंधों को भी मजबूत करता है। जानें इस आसन के फायदे :
ट्राइसेप्स पर ज्यादा प्रभाव:
बैलेंस और स्टेबिलिटी बढ़ती है