Yoga Tips: सोते समय लेते हैं खर्राटे तो इन योगासनों का करें अभ्यास, आएगी चैन की नींद
Yoga Tips: पूरा दिन कामकाज के कारण लोग बहुत थक जाते हैं। थकान को दूर करने के लिए लोग रात में चैन की नींद सोना चाहते हैं। लेकिन अक्सर किसी कारण से नींद में समस्या आ सकती है। ठीक से नींद न आने की एक वजह खर्राटे आना है। सोते समय खर्राटे लेना आम बात है लेकिन तेज खर्राटों की आवाज से आसपास सो रहे लोगों की नींद खराब हो सकती है। तेज खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए लोग उपचार तलाशते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं कि खर्राटों से छुटकारा पाने का सही उपचार क्या है। योग कई तरह की बीमारियों से बचाता है और निजात दिलाता है। योग से खर्राटो की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यहां आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो खर्राटों की समस्या को दूर करते हैं।
धनुरासन:
जिन लोगों को खर्राटे की समस्या हो, उन्हे धनुरासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस योग के अभ्यास से सीने की मांसपेशियों को राहत मिलती है। श्वास संबंधी समस्याएं दूर होती हैं ।
सिंहासन:
इस योग को करते समय शरीर की मुद्रा सिंह के समान होती है। खर्राटे से छुटकारा दिलाने के लिए ये सर्वोत्तम आसन है । मुँह, दांत, गले और जीभ के रोग भी इस आसन के अभ्यास से दूर होते हैं ।
भुजंगासन:
कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भुजंगासन फायदेमंद है । इस आसान के अभ्यास से फेफड़े खुल जाते हैं और ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही रक्त संचार में सुधार होता है।
कपालभाति प्राणायाम:
कपालभाति नींद की समस्याएं को दूर करने में सहायक है । इस योग से साइनस की सफाई हो पाती है और नींद मे खर्राटे से छुटकारा मिलता है।