क्या है एंकल स्प्रेन, जानिए इसके लक्षण
पैरों में दर्द, चलने में परेशानी या सूजन जैसे लक्षण एंकल स्प्रेन के हो सकते हैं. ज्यादातर एंकल स्प्रेन पैर के मुड़ने और उल्टा हो जाने की वजह से होता है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पैरों में दर्द, चलने में परेशानी या सूजन जैसे लक्षण एंकल स्प्रेन के हो सकते हैं. ज्यादातर एंकल स्प्रेन पैर के मुड़ने और उल्टा हो जाने की वजह से होता है. एंकल स्प्रेन की समस्या अधिकतर बच्चों में देखी जा सकती है. हालांकि बड़ों को भी कभी-कभी इस समस्या का सामना करना पड़ता है. अधिक उम्र में लगी चोट ज्यादा खतरनाक हो सकती है. खेलते वक्त पैरों के मुड़ने या ठोकर लग जाने की वजह से पैरों की लिगामेंट में सूजन या फिर स्ट्रेन आने लगता है. 25 प्रतिशत मामलों में बच्चों को खेलते वक्त चोट लग जाने की वजह से एंकल स्प्रेन होता है. बच्चे अक्सर चोट को नजरअंदाज करते हैं, जिस कारण समस्या गंभीर हो जाती है. एंकल स्प्रेन कई बार बहुत पेनफुल हो जाता है और पैर का एक्सरे तक करवाना पड़ जाता है. इसके कारण और लक्षण जान लीजिए.