Veg Grilled Sandwich : वेज ग्रिल्ड सैंडविच आपकी शाम की भूख मिटा देगा

Update: 2025-06-19 04:02 GMT
Veg Grilled Sandwich : आज हम आपके लिए वेज ग्रिल सैंडविच की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाने की विधि भी बेहद आसान है और इसके लिए इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री भी आम है जो आसानी से आपकी रसोई में मौजूद होगी। आइए आपको वेज ग्रिल सैंडविच की रेसिपी की सामग्री और इसे बनाने की विधि बताते हैं।
सामग्री:
ब्रेड
उबले आलू
टमाटर
खीरा
शिमला मिर्च
चीज़ क्यूब्स
हरी चटनी (आवश्यकता अनुसार)
केचप (आवश्यकता अनुसार)
नमक स्वाद अनुसार
विधि:
सबसे पहले दो ब्रेड लें।
ब्रेड के दोनों तरफ मक्खन लगाएं।
ब्रेड के एक तरफ हरी चटनी लगा लें।
इसके बाद ब्रेड पर कटे हुए उबले आलू को लगाएं।
पीसी काली मर्ची, चाट मसाला और नमक स्वाद अनुसार डालें।
अब पनीर को कद्दूकस करके ब्रेड पर लगाएं।
इसके बाद कैचप लगाकर दूसरी ब्रेड को उसके ऊपर रख दें।
अब कटे हुए टमाटर, हरी मिर्ची, खीरा रख दें।
अब इस पर टोमौटो कैचप और पनीर को कद्दूकस करके रख दें।
इस पर एक और ब्रेड रखकर ग्रिलर में ग्रिल करें।
ब्रेड का रंग जब सुनहरा हो जाए तो समझ लीजिए कि सैंडविच तैयार हो जाएगा।
इस विधि को अपनाकर आसानी से वेज ग्रिल सैंडविच तैयार हो जाएगा। अब आप हरी और लाल चटनी के साथ इसे सर्व कर सकते हैं। साथ में चाय या कॉफी का मजा भी उठा सकते हैं।
Tags:    

Similar News