किचन में ज्यादा स्टोरेज के लिए ये हैक्स आजमाएं

लिए ये हैक्स आजमाएं

Update: 2023-08-02 09:19 GMT
घर में किचन वह जगह है, जहां स्पेस की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। किचन में खाना बनाया जाता है। किचन को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित रखना बेहद जरूरी होता है। किचन में सामान ज्यादा होता है, जिसके कारण पूरा किचन भरा-भरा नजर आता है। अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि ऐसा क्या किया जाए, जिससे किचन में जगह रहे। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप ज्यादा स्टोरेज कर सकती हैं।
कैसे करें डिब्बों को स्टोर
बिना डिब्बों के सामान कैसे रखा जाएगा? लेकिन डिब्बों के कारण ही किचन भर जाता है। किचन में डिब्बे सबसे ज्यादा जगह लेते हैं। अब ऐसा हो नहीं सकता कि डिब्बे कम या रखे ही न जाए, क्योंकि जितना सामान उतने डिब्बे। ऐसे में स्टोरेज की समस्या आती है।
किचन में जगह बनाने के लिए डिब्बों को सही तरीके से रखना जरूरी है। सबसे पहले एक ही साइज और शेप के डिब्बे खरीदें। एक के ऊपर एक डिब्बे को रखकर आप जगह बना सकती हैं। साथ ही, एक्सट्रा डिब्बे भी स्टोर कर सकती हैं।
ओपन वुडन शेल्फ बनवाएं
आजकल वुडन शेल्फ का फैशन चल गया है। इससे किचन देखने में सुंदर लगता है। साथ ही, यह स्टोरेज के काम भी आ जाता है। किचन की दीवारों को सुंदर बनाने और स्टोरेज करने के लिए यह हैक आपके बेहद काम आएगा। क्रॉकरी और किचने से जुड़े छोटे-मोटे सामान को रखने के लिए आप दीवार पर ओपन वुडन शेल्फ बनवाएं। यह देखने में एस्थेटिक भी लगता है।
बर्तनों को स्टोर कैसे करें
अक्सर यह समस्या आती है कि किचन में रखने के लिए जगह नहीं होती है। खासतौर पर बर्तनों को स्टोर करने में बेहद परेशानी आती है। ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आए हैं। आप पैन, करची और छलनी जैसी चीजों को भी दीवार पर टांग सकती हैं। इसके लिए किचन की दीवार पर कील लगवाएं। इसमें भी आप क्रिटिविटी कर सकती हैं। जैसे कील को किसी एंगल में लगवाएं या कोई बना लें। अब इनमें बर्तन को लटका दें। (डिब्बों के ढक्कन को कैसे करें टाइट)
किचन स्टोरेज से जुड़े हैक्स
किचन में ज्यादा से ज्यादा शेल्फ बनवाएं। शेल्फ में आसानी से चीजें रखी जा सकती हैं। साथ ही, यह दिखती भी नहीं है जिससे किचन गंदा नजर नहीं आता है।
किचन में बास्टकेट का इस्तेमाल जरूर करें। बास्केट में आप किचन का छोटा-मोटा सामान रख सकती हैं, जिससे आपका किचन फैला नजर नहीं आएगी। साथ ही, चीजें ऑर्गेनाइज लगेंगी।
अगर आपके पास माइक्रोवेव है, तो इसे स्लैब पर न रखें। इसके कारण जगह नहीं बचती है। इसके लिए भी आप शेल्फ बनवा सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि शेल्फ मजबूत हो।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Tags:    

Similar News

-->