Trendy Anarkali Gown: ट्रेंडिंग डिजाइन वाले Anarkali Gown हर तरफ से मिलेंगी सिर्फ तारीफें

Update: 2024-07-29 01:20 GMT
Trendy Anarkali Gown: ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं लहंगा - साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। पर, अगर आपको लहंगा या साड़ी पहनना पसंद नहीं है और आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो अनारकली गाउन एक बेहतर विकल्प है। अनारकली सूट तो तकरीबन हर महिला के पास होता है लेकिन अनारकली गाउन सभी के पास हो ये थोड़ा मुश्किल है।
अगर आपके पास भी अनारकली गाउन नहीं है तो अपने कलेक्शन में इसे अवश्य शामिल करें। अनारकली गाउन हर समारोह में आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा।
नेट फैब्रिक का अनारकली गाउन Anarkali gown of net fabric
नेट फैब्रिक का अनारकली गाउन लड़कियों को काफी पसंद आता है। आप इससे टिप्स लेकर अपने टेलर से आसानी से तैयार करा सकती हैं। नेट फैब्रिक का लहंगा और अनारकली दोनों ही काफी प्यारा लगता है। इसके साथ दुपट्टे को अलग अंदाज में कैरी करके अपना लुक स्टाइलिश बनाएं।
फ्लोरल गाउन Floral gown
अगर आपको डार्क रंग पसंद है तो आप इस तरह का लाल रंग का अनारकली गाउन अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस पर बने बड़े-बड़े फूल आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। इस गाउन के साथ अपने बालों में भी गुलाब का फूल अवश्य लगाएं।
बेज अनारकली गाउनBeige Anarkali Gown
अनारकली गाउन में लाइट रंग पहनना है तो नोरा के इस लुक से टिप्स लें। उनके बेज रंग के स्क्वॉयर नेक लाइन वाले इस फुल स्लीव्स गाउन में कलरफुल फ्लॉवर्स बने हुए हैं। फुल स्लीव्स वाले इस सूट के साथ ट्रांसपैरेंट दुपट्टा भी कैरी किया है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है।
हैवी वर्क अनारकली गाउन Heavy Work Anarkali Gown
अगर किसी शादी-विवाह के लिए अनारकली गाउन बनवाने का सोच रही हैं तो कृति सेनन के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह का हैवी वर्क वाला अनारकली गाउन आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा। इसके साथ हल्का मेकअप भी अच्छा लगेगा।
Tags:    

Similar News

-->