जनता से रिश्ता वेबडेस्क।     हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। लोग बाजार में उपलब्ध सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र में खूबसूरती को बरकरार रखना आसान नहीं होता है। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। जानकारों की मानें तो बढ़ती उम्र में शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को बढ़ती उम्र में ज्यादा दिक्कत होती है। महिलाओं की हड्डियां जल्द कमजोर हो जाती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही त्वचा संबंधी परेशानियां भी होती हैं। इसके लिए बढ़ती उम्र में संतुलित आहार जरूरी है। साथ ही पर्याप्त नींद लें और खूब पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है और त्वचा की नमी बरकरार रहती है। साथ ही पर्याप्त नींद से स्ट्रेस रिलीज होता है। इसके अलावा, बढ़ती उम्र में खूबसूरत दिखने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

डार्क चॉकलेट खाएं
डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में हैप्पी हार्मोन का उत्सर्जन होता है। इससे आप हमेशा हैप्पी रहते हैं। इसके अलावा, डार्क चॉकलेट के सेवन से त्वचा मॉइस्चराइज़्ड रहती है। त्वचा के मॉइस्चराइज़्ड रहने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती है। इससे बढ़ती में भी आप खूबसूरत दिख सकते हैं। इसके लिए डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करें।
बीन्स खाएं
इसमें विटामिन्स, लो-फ़ैट प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, पोटैशियम और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। फाइबर रिच फूड के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के लिए बीन्स फायदेमंद है। इसमें कोलेस्टेरॉल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, बीन्स में बायोटिन भी पाया जाता है, जिससे त्वचा और बालों की समस्या में फायदा मिलता है। इसके लिए डाइट में बीन्स को जरूर शामिल करें।
साबुत अनाज का सेवन करें
साबुत अनाज में फ़ाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स और ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही फाइबर की अधिकता के चलते पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इससे आप बढ़ती उम्र में सेहतमंद रहते हैं। इसके अलावा, डाइट में ताजे फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें।
Tags: