Tips For Glowing Skin: चेहरे की चमक कई गुना बढ़ा देगा ये लाल फेस पैक

Update: 2025-06-01 03:56 GMT

Tips For Glowing Skin: अगर डल स्किन की सही से देखभाल न की जाए तो चेहरा अजीब सा दिखने लगता है। इसके चलते लोग महंगी क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं ताकि वो अपनी त्वचा का ख्याल रख सकें। लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट भी कोई असर नहीं दिखाते। इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसे रेड फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा तुरंत ग्लो करने लगेगा। खास बात ये है कि इस पैक को बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे या कोई एक्स्ट्रा चीज खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पैक को बनाने का सामान:

इस पैक को बनाने के लिए जो सबसे मुख्य सामग्री है वो है चुकंदर। इसके अलावा दही और थोड़ा सा शहद भी इस पैक को सही तरह से बनाने में आपकी मदद करेगा।

ऐसे करें तैयार :

फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले या तो चुकंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें, नहीं तो आप इसे ब्लेंड कर सकते हैं।

यदि आपने इसे ब्लेंड किया है, तो चुकंदर के पेस्ट में थोड़ा सा सही मिक्स करें। दही के साथ-साथ इसमें थोड़ा सा शहद भी डालें, क्योंकि ये आपकी स्किन को मुलायम रखने का काम करेगा। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।

ऐसे करें इस्तेमाल:

अब पारी आती है इस पैक को सही से इस्तेमाल करने की तो उसके लिए सबसे पहले तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। इसके लिए किसी अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल करें।

जब चेहरा अच्छी तरह से साफ हो जाए तो उसपर चुकंदर के पेस्ट की एक पतली लेयर अप्लाई करें। अब इस पैक को ऐसे ही लगा रहने दें। आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ करें। चेहरा साफ करने के बाद उसपर अच्छी क्रीम जरूर अप्लाई करें।

क्या हैं इसके फायदे:

इस पैक को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा तो ये ही कि ये पैक डेड स्किन को हटाता है, जिससे त्वचा का रंग निखर जाता है। ये आपकी स्किन टोन को एक शेड तक लाइट कर सकता है। इसलिए यदि आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो इस पैक का इस्तेमाल करें। 

Tags:    

Similar News