Thyroid: लगातार बढ़ रहा है आपका वजन, तो इन उपायों को अपनाकर करें कंट्रोल

Update: 2025-06-03 02:24 GMT
Thyroid: विशेष रूप से हाइपोथायराइडिज्म में शरीर की चयापचय क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है और शरीर में सूजन भी महसूस होती है. इस स्थिति में वजन कम करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही उपायों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है|
अपनाएं ये उपाय:
सही आहार लें: थायराइड की समस्या में आहार सबसे अहम भूमिका निभाता है. आयोडीन, सेलेनियम और जिंक युक्त खाद्य पदार्थ जैसे समुद्री सब्जियां, अखरोट, अंडे और दूध को आहार में शामिल करें. प्रोसेस्ड फूड, शुगर और ग्लूटेन से परहेज करें|
नियमित व्यायाम: हल्के से मध्यम स्तर के व्यायाम जैसे वॉकिंग, योग, तैराकी या साइकलिंग को रोजाना की आदत बनाएं. योग में विशेष रूप से “सर्वांगासन”, “मत्स्यासन” और “भुजंगासन” थायराइड ग्रंथि को सक्रिय करते हैं|
तनाव को नियंत्रित करें: अधिक तनाव भी थायराइड की स्थिति को खराब कर सकता है. ध्यान (Meditation), गहरी सांस लेने के अभ्यास और पर्याप्त नींद से हार्मोन संतुलन में मदद मिलती है|
दवा और नियमित जांच: डॉक्टर द्वारा दी गई थायराइड की दवा को नियमित समय पर लें और हर 3–6 महीने में थायराइड लेवल की जांच जरूर कराएं|
भरपूर पानी पिएं पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और सूजन को भी कम करता है|
Tags:    

Similar News