बालों का झड़ना और सफेद बालों की समस्या को दूर करती है योग की यह मुद्रा

Update: 2023-08-01 16:05 GMT
योग में मुद्राओं का भी अपना विशेष महत्व होता हैं और इस कड़ी में आज हम आपको जिस मुद्रा की विधि और फायदे बताने जा रहे हैं वो हैं पृथ्वी मुद्रा। तो चलिए जानते हैं ज्ञान पृथ्वी की विधि और फायदे के बारे में।
* पृथ्वी मुद्रा करने की विधि
सबसे पहले आरामदायक कपड़े पहन लें। फिर आराम से किसी सुखद जगह पर बैठ जाएं। अब अपने शरीर को आराम की अवस्था में ले जाएं। फिर अपनी दोनों हाथों की अनामिका उंगली को अंगूठे के आधार पर रखें। अब ध्यान लगाने की कोशिश करें। इस मुद्रा को रोजाना 30 से 45 मिनट तक करें।
* पृथ्वी मुद्रा में बैठने के फायदे
- इस मुद्रा को करने से पुरानी चक्कर की समस्या, कमज़ोरी महसूस होना आदि जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
- यह मुद्रा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
- वजन को नियंत्रित करती है।
- रूखी त्वचा और फटी त्वचा का इलाज करती है।
- बालों का झड़ना और सफेद बालों की समस्या को दूर करती है।
- यह मुद्रा बुखार और पीलिया रोग को कम करती है।
Tags:    

Similar News

-->