डायबिटीज के मरीज ऐसे करें ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित
दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही डायबिटीज स्वास्थ्य चिंता का एक प्रमुख कारण है. बीमारी की स्थिति में शरीर इंसुलिन पैदा नहीं कर पाता.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही डायबिटीज स्वास्थ्य चिंता का एक प्रमुख कारण है. बीमारी की स्थिति में शरीर इंसुलिन पैदा नहीं कर पाता. शरीर के हार्मोन का इस्तेमाल नहीं कर पाने पर भी डायबिटीज होता है. इसके चलते ब्लड शुगर बढ़ जाता है. शुगर को संश्लेषित करने का हार्मोन जिम्मेदार होता है. हालांकि, डायबिटीज गंभीर समस्या की तरह नहीं नजर आती है, मगर समय पर नियंत्रित नहीं करने से बीमारी अंदरूनी अंगों जैसे दिल और किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है कहा जाता है कि डायबिटीज से पीड़ित को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है. बीमारी को जीवन शैली में बदलाव, व्यायाम और स्वस्थ खानपान से काबू किया जा सकता है. मौसम में बदलाव के साथ सर्दी में डायबिटीज के मरीज पूरे डाइट प्लान पर अमल कर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं.