घर पर बना यह वैक्स पैक दिलाएगा अनचाहें बालों से निजात

Update: 2023-07-26 15:15 GMT
महिलाएं अपन सुंदरता को बढाने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं और अनचाहें बालों से निजात पाने के लिए पार्लर में समय बिताती हैं। लेकिन इस समय लॉकडाउन चल रहा हैं जिसके चलते सही पार्लर बंद हैं। ऐसे में आप घर पर ही वैक्स पैक बनाकर अनचाहें बालों से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही वैक्स पैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 3 कप शुगर
- 1/2 कप पानी
- 1/4 कप नींबू का जूस/सिरका
- सुगंधित तेल
बनाने का तरीका
- एक सॉस पैन में शुगर और पानी डालकर गर्म करें। जब वैक्स की तरह सख्त हो जाए तो इसमें थोड़ा और पानी डालकर गर्म करें।
- अब इसमें नींबू या विनेगर मिलाएं। इसको 15 से 20 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
- जब यह वैक्स की तरह बन जाए तो इसे आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप चाहे तो इसे वैक्सिंग के लिए कभी भी इस्तेमाल कर सकते है।
Tags:    

Similar News

-->