पेट से जुड़ी सभी परेशानियों का इलाज है गुणों से भरपूर यह फल

Update: 2023-09-22 16:05 GMT
लाइफस्टाइल: हेल्दी रहने के लिए डाइट में फल और सब्जी जरूर शामिल करने चाहिए। फलों और सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। इनमें कई न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देकर बीमारियों से भी बचाव करते हैं। पेट से जुड़ी परेशानियां आज के समय में काफी आम हैं। इन समस्याओं को हेल्दी खाने से काफी हद तक दूर किया जा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बता रहे हैं, जो गैस, अपच, कब्ज और पेट से जुड़ी लगभग हर परेशानी में फायदेमंद है। इस बारे में डाइटिशियन विधि चावला, फिसिको डाइट और एस्थेटिक क्लीनिक की क्रिएटर जानकारी दे रही हैं।
पेट के लिए वरदान है किवी 
डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों से लड़ने में किवी कारगर है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो डाइजेस्टिव हेल्थ को सुधारने और डाइजेशन से जुड़ी लगभग सभी दिक्कतों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। हमारे गट को हेल्दी रखने के लिए फाइबर बहुत जरूरी है। किवी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही तरह के फाइबर होते हैं, जो बाउल मूवमेंट को सही करने और कब्ज को दूर करने में काम आते हैं। यह आंतों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें- Healthy Fruits: दिल को सेहतमंद रख बीमारियों से बचाता है यह फल, आज ही करें डाइट में शामिल
पेट दर्द और एसिडिटी को दूर करता है किवी 
जो लोग इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) से परेशान हैं, उन्हें किवी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह एक तरह का गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर है। इसकी वजह से पेट दर्द, ब्लोटिंग, कब्ज और बाउड से जुड़ी हैबिट्स में बदलाव होता है। किवी में मौजूद फाइबर और एंजाइम्स की वजह से बाउल मूवमेंट सही होता है और आईबीएस के लक्षण कम होते हैं। किवी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और गट हेल्थ को सुधारने व डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में इंफ्लेमेशन को रोकने के काम आता है। इसमें विटामिन-सी भी अधिक होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को सही से फंक्शन करने में मदद करता है। खान-पान से जुड़ी गलत आदतों के कारण एसिड रिफलक्स की समस्या लोगों को काफी परेशान कर रही है। किवी का नेचर एल्कलाइन होता है। यह पेट के एसिड को न्यूट्रल करता है और एसिड रिफलक्स के लक्षणों से आराम दिलवाता है।
Tags:    

Similar News

-->