Life Style : मानसून में ही आता है इन जगहों की ट्रेकिंग का असली मजा

Update: 2024-07-02 09:18 GMT
Life Style लाइफ स्टाइल : घूमने- फिरने के लिहाज से मानसून सबसे रिस्की सीजन माना जाता है। इस मौसम में हिल स्टेशन्स जाने की प्लानिंग  Planning to go to stationsआपको खतरे में डाल सकती है। लगातार होने वाली बारिश से रास्ते खराब हो जाते हैं, पहाड़ दरकने की संभावना रहती है और कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी हो जाती है, लेकिन वहीं दूसरी ओर भारत में कई सारी ऐसी जगहें हैं जिन्हें एक्सप्लोर करने का असली मजा बारिश के मौसम में ही आता है। ये सारी ट्रेकिंग वाली जगहें हैं। ट्रेकिंग करते हुए ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो आपकी ट्रिप को शानदार और यादगार बना सकते हैं।
फूलों की घाटी, उत्तराखंड Valley of Flowers, Uttarakhand
फूलों की घाटी एक्सप्लोर करने के लिए जुलाई से सितंबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है। इस दौरान यहां आकर आप You come here during this timeएक साथ फूलों की कई सारी वैराइटी देख सकते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है। यहां 500 से भी ज्यादा प्रजाति के फूल खिलते हैं। इस साल 1 जून से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल चुकी है, जो 30 अक्टूबर तक खुली रहेगी। बिना देर किए बना लें प्लान।
सिंहगढ़ ट्रेक, पुणे Sinhagad Trek, Pune
पुणे, मुंबई घूमने के लिए मानसून बेस्ट सीजन होता है। वैसे तो इन जगहों का मौसम ज्यादातर महीने सुहावना ही होता है, लेकिन मानसून के वक्त ये और ज्यादा रोमांटिक हो जाता है। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो आपको पुणे के सिंहगढ़ दुर्ग ट्रेकिंग को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। किले तक पहुंचने का रास्ता इतना मनोरम है कि आपको इसमें खो जाने का दिल करेगा। सिंहगढ़ ट्रेकिंग लगभग 3 किमी लंबी है। जिसे पूरा करने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है।
हंपता पास, हिमाचल प्रदेश Hampta Pass, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के हंपता पास को भी कवर करने के लिए मानसून का प्लान बनाना चाहिए। समुद्र तल से 14,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये जगह बारिश के मौसम में एकदम हरी-भरी नजर आती है। यहां की ट्रेकिंग करते हुए पहाड़ों, नदियों और झरनों का दीदार कर सकते हैं। हालांकि यहां की ट्रेकिंग आसान नहीं है। कुल्लू से शुरू होने वाले इस ट्रेकिंग को पूरा करने में 5 से 6 दिन का समय लग सकता है।
मुल्लयनगिरी, कर्नाटक Mullayanagiri, Karnataka
कर्नाटक का मुल्लयनगिरी ट्रेक भी ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए शानदार जगह है। बारिश के मौसम में भी यह सेफ है। मुल्लयनगिरी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है। मानसून के दौरान यहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो जाती है। मुल्लयनगिरी ट्रेकिंग लगभग 10 किमी लंबी है। ट्रेकिंग के दौरान आप कैंपिंग और रॉक क्लाइंबिंग के भी मजे ले सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->