Suji Dumplings Recipe: यह हेल्दी और टेस्टी डम्पलिंग बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आएगी. यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन भी है क्योंकि इसे बनाने में किसी भी तरह का तेल इस्तेमाल नहीं किया जाता और इसे पचाना भी आसान है. चलिए जानते है घर पर सूजी डम्पलिंग्स बनाने का सबसे आसान तरीका|
सूजी डम्पलिंग्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
सूजी – 1 कप
दही – आधा कप
हरी मिर्च – अदरक पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
गाजर – एक चौथाई कप बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च – एक चौथाई कप बारीक कटी हुई
स्वीट कॉर्न – 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – एक चौथाई छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
तेल – 1 छोटा चम्मच
सूजी डम्पलिंग्स बनाने की विधी :
सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें. इसे 15–20 मिनट तक ढककर रेस्ट करने के लिए रख दें.
अब बैटर में गाजर, शिमला मिर्च,स्वीट कॉर्न,अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट,नमक,काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें|
स्टीमिंग से पहले बैटर में नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालकर हल्का सा मिला लें ताकि आपकी डम्पलिंग्स क्रिस्पी बनें.
अब स्टीमिंग के लिए इडली मोल्ड या स्टीमर प्लेट को हल्का ग्रीस कर लें और बैटर को छोटे-छोटे भागों में भरें.
अब स्टीमर में 10–12 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं.
पकने के बाद डंपलिग्स को हल्का ठंडा होने दें और मोल्ड से बाहर निकाल लें.
अब हरी चटनी, टोमैटो केचअप या तीखी ग्रीन चिली सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें|
Tags: