Sugar Tea: क्यों फायदेमंद है गुड़ की चाय-
गुड़ वाली चाय में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स मौजूद होता है। ये बॉवेल मूवमेंट को संचालित करने में मदद करता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है और साथ ही ये इम्युनिटी भी बूस्ट करता है। हालांकि, गुड़ की चाय बनाने के दौरान एक ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से कई लोग इसे बनाने से कतराते हैं। गुड़ की चाय बनाते समय अक्सर गुड़ डालते ही दूध फट जाता है, जिससे पूरी चाय का नुकसान होता है और मेहनत भी बेकार हो जाती है।
 सही तरीके से बनाने से गुड़ की चाय कभी नहीं फटेगी और बहुत ही स्वादिष्ट बन कर तैयार होगी। आइए जानते हैं गुड़ की चाय बनाने का सही तरीका-
गुड़ की चाय बनाने सामग्री-
¼ कप गुड़ के छोटे टुकड़े
½ टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर
दालचीनी पाउडर
इलायची पाउडर
1 कप दूध
1 कप पानी
चायपत्ती
चाय बनाने का तरीका-
पैन में एक कप पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं और उबाल आने पर चायपत्ती डालें।
फिर काली मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर, इलायची पाउडर डालें और दोबारा उबाल आने दें।
इसी पानी में गुड़ के टुकड़े डालें और इसे अच्छे से पानी में घुलने तक उबलने दें।
दूसरे पतीले में दूध में उबाल आने तक इसे गर्म कर लें।
जब दूध उबल जाए तब पानी और दूध दोनों ही गैस को साथ बंद कर दें।
उबलते हुए दूध को कप में निकालें।
इसमें चायपत्ती और गुड़ के पानी को छान लें।
दूध और गुड़ से बनी स्वादिष्ट मसालेदार चाय तैयार है।
अपने फेवरेट स्नैक्स के साथ आनंद लें।
Tags: