इन पांच तरह के सलाद से करें दिन की शुरूआत

सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी होना चाहिए। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में तली भुनी चीजों से दूरी बनाने में ही भलाई है। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है साथ ही सेहद भी दुरुस्त रहती हैं।

Update: 2022-07-01 11:04 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी होना चाहिए। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में तली भुनी चीजों से दूरी बनाने में ही भलाई है। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है साथ ही सेहद भी दुरुस्त रहती हैं। वहीं कई लोग वजन घटाने के लिए खास तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। जिसमे सलाद भी शामिल रहता है। सलाद ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद रहता है बल्कि इससे पेट भी भर जाता है। अगर आप सुबह के नाश्ते में सलाद खाने की इच्छा रखते हैं तो इसे स्वादिष्ट तरीके से खाएं। सलाद बनाने की ये पांच तरह की विधि इसे सेहत और स्वाद के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट बना देगी। तो चलिए जानें सलाद बनाने के तरीके।

पनीर का सलाद
अगर आप हाई प्रोटीन सलाद खाने की इच्छा रखते हैं। तो सलाद में पनीर को शामिल करें। कच्चे पनीर के साथ ककड़ी, खीरा, छोटे टमाटर, शिमला मिर्च, लेटस लीव को काटकर मिला लें। साथ में नमक, काली मिर्च, नींबू का रस, नमक और लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं। आप चाहे तो इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए पनीर को पैन में रोस्ट भी कर सकती हैं।
ग्रीन सलाद
इस सलाद में केवल हरी सब्जियों को ही शामिल किया जा सकता है। खीरा, ककड़ी, शिमला मिर्च, लेटस लीव, मटर, पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली को बारीक काटकर शामिल करें। साथ में नींबू का रस, काली मिर्च और नमक डालकर इसे स्वादिष्ट बनाएं। आप चाहें तो इसमे व्हाइट और बालसेमिक विनेगर भी डाल सकती हैं।
स्प्राउट्स सलाद
स्प्राउट्स बनाने के लिए चने और मूंग को भिगोकर अंकुरित होने के लिए रख दें। जब ये अंकुरित हो जाए तो इसमे खीरा, प्याज. छोटे टमाटर, ककड़ी, सलाद की पत्तियां और विनेगर डालकर मिक्स करें। साथ में नमक और काली मिर्च डालें। मिक्स्ड हर्ब्स के साथ इस सलाद का स्वाद दोगुना हो जाता है। ये सलाद भी काफी हेल्दी और टेस्टी होता है।
पास्ता फ्रूट सलाद
पास्ता फ्रूट सलाद बनाने के लिए होल व्हीट पास्ता को उबाल लें। फिर इसे ठंडा कर इसमे सेब, केला, पपीता, अनार, कीव और मनचाहे फल डालें। इसके ऊपर ड्रेसिंग के लिए फ्रेश क्रीम को डालें। बस रेडी है टेस्टी पास्ता फ्रूट सलाद।
Tags:    

Similar News

-->