Skin Care Tips: चेहरे पर डलनेस आने की वजह से कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है. ऐसे में हम आपको इस लेख में गर्मी के मौसम में त्वचा से टैनिंग हटाने के कुछ नैचुरल उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका चेहरा खिला- खिला रहेगा. आइए जानते हैं इन आसान टिप्स के बारे में विस्तार से-
नींबू के रस का इस्तेमाल करें
नींबू एक नेचुरल ब्लीच है जिसमें विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जो आपके चेहरे के टैनिंग को कम करने में मदद करता है. नींबू का रस त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाता है. इसके लिए नींबू के रस को आप गुलाब जल में मिलाकर टैनिंग वाले जगह पर लगाएं. 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें|
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है. यह न केवल त्वचा को हाइड्रेट करता है बल्कि टैनिंग को भी कम करता है. इसके लिए आप ताजे एलोवेरा जेल पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें|
दही और हल्दी का फेस पैक स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. दही में लैक्टिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और त्वचा की रंगत निखारता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए दही में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें|
Tags: