Skin Care: सर्दियों में रूखी त्वचा की समस्या दूर करेगा दही का फेस मास्क
Skin Care: ऑयली से लेकर ड्राई स्किन तक दही हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक होता है, जिसे चेहरे पर कई तरीकों से बनाकर लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में चेहरे की नमी के साथ गुलाबी निखार भी बनाए रखने के लिए कैसे बनाकर लगाएं कर्ड फेस मास्क।
कर्ड फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
-दो बड़े चम्मच फ्रेश दही
एक चम्मच शहद
-एक चम्मच नारियल तेल
-एक बड़ा चम्मच मसला हुआ केला
कर्ड फेस मास्क बनाने का तरीका
कर्ड फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही और शहद को एक साथ मिलाकर उसका एक अच्छा सा सॉफ्ट पेस्ट बना लें। चेहरे पर दही लगाने से आपकी त्वचा सॉफ्ट और हाइड्रेट बनी रहेगी। अब इस पेस्ट में नारियल का तेल और मसला हुआ केला तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक मिश्रण चिकना और क्रीमी न बन जाए। अब, तैयार फेस मास्क को आंखों को बचाते हुए चेहरे पर मास्क की मोटी परत लगाएं। मास्क को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। जब मास्क पूरी तरह सूख जाए तो उसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर एक अच्छा सा मॉइस्चराइजर लगाएं।
चेहरे पर दही से बना मास्क लगाने के फायदे
कर्ड फेस मास्क चेहरे से गंदी के अलावा डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करके कील-मुंहासों को कम करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में भी मदद करते हैं।