Shweta Tiwari 44 साल की श्वेता तिवारी का नया वेस्टर्न लुक

Update: 2025-08-31 02:23 GMT
Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी जल्द ही वेब सीरीज़ 'डू यू वांट पार्टनर' में नज़र आएंगी। इस सीरीज़ का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है, जहाँ श्वेता इस स्टाइलिश वाइन कलर की ड्रेस में पहुँचीं।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें श्वेता कमाल की लग रही हैं। इस तस्वीर में 44 वर्षीय श्वेता वाइन कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं। जिसमें नीचे की तरफ प्लेट्स और कॉलर नेक है।
श्वेता पर यह ड्रेस कमाल की लग रही है। इस ड्रेस के साथ अभिनेत्री ने जिस तरह का मेकअप किया है वह काफी सटल है। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक और ब्राउन आईशैडो लगाया है। साथ ही पीच ब्लश भी लगाया है।
श्वेता तिवारी ने इस वेस्टर्न ड्रेस के साथ गोल्डन कलर का स्टेटमेंट नेकलेस पहना है। हेयरस्टाइल की बात करें तो श्वेता ने सिंपल स्ट्रेट हेयर रखे हैं, जो उनके लुक को निखार रहे हैं। श्वेता की यह ब्राउन ड्रेस भी कमाल की है। इसमें 44 वर्षीय श्वेता अपनी फिटनेस और खूबसूरती से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। उनकी ड्रेस में कमर पर कट है, जो ग्लैमरस लुक दे रहा है।
श्वेता इस तस्वीर में फ्लोरल प्रिंट मैक्सी ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ हील्स पहनी हैं और लाइट मेकअप और खुले बालों में बेहद प्यारी लग रही हैं।
Tags:    

Similar News