Sharadiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के लिए अभी से तैयार कर लें अपना आउटफिट

Update: 2024-09-12 03:14 GMT
Sharadiya Navratri 2024: मां दुर्गा की पूजा से पहले पुरुष और महिलाएं मिलकर गरबा खेलते हैं। इसके लिए पहले से शॉपिंग करने लगते हैं ताकि इस खास आयोजन में वह सुंदर और प्रभावी दिख सकें। महिलाओं के लिए गरबा के लिए सही घाघरा चोली का चुनाव मुश्किल होता है। ऐसे में हम आपको इस लेख में लहंगे के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपना लहंगा अभी से तैयार करा सकती हैं।
माधुरी दीक्षित
अगर आपको लाइट रंग का लहंगा पसंद है तो माधुरी दीक्षित के जैसा आइवरी लहंगा तैयार कराएं। ऐसे लहंगे के साथ गले में ग्रीन रंग का सेट पहनें। हल्के रंग के साथ डार्क ज्वेलरी ही प्यारी लगती है।
कटरीना कैफ
फ्लोरल प्रिंट का लहंगा आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। लाइट ब्लू रंग के इस लहंगे में जेब भी है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा लहंगा बनवाएंगी तो गरबा खेलते वक्त फोन और अन्य सामान जेब में रख सकती हैं।
कंगना रणौत
अगर गरबा नाइट के लिए कुछ हैवी बनवाने का सोच रहीं हैं तो कंगना के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह के लहंगे के साथ ज्वेलरी भी हैवी ही पहनें। उसी से इसका लुक प्यारा दिखेगा।
Tags:    

Similar News

-->