शाहिद कपूर की पत्नी Mira Rajput ने शेयर किया अपना मॉर्निंग रूटीन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपनी हेल्थ का काफी ख्याल रखती हैं

Update: 2021-08-18 11:37 GMT

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपनी हेल्थ का काफी ख्याल रखती हैं। मीरा आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर स्वास्थ्य से जुड़ी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मीरा की स्किन, हेल्थ और बॉडी का हर कोई कायल है और इस बात को जानना चाहता है कि दो बच्चों की मां होने के बाद भी मीरा इतनी फिट कैसे हैं। ऐसे में मीरा भी अपने फैंस को नाराज नहीं करतीं, वह भी अपने इंस्टाग्राम पर लगातारा महिलाओं की हेल्थ के बारे में बात करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह लोगों से अपने मॉर्निंग रूटीन को शेयर करती नजर आईं। आइए, जानते हैं मीरा के फिट रहने का राज, जिसे आप भी अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

1) मीरा रोजाना सुबह 12 बार अनुलोम विलोम करती हैं। इसे करने से आपका मन शांत रहता है। साथ ही पूरे दिन की दिनचर्या के लिए तैयार होने में मदद करता है। सुबह के समय अनुलोम विलोम करने से आपका दिमाग एक्टिव हो जाता है।

2) पॉश्चर ठीक करने के लिए एक्सरसाइज करती हूं। इसे करने से आपको काफी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। मीरा बताती हैं कि इसने उनके खड़े होने के तरीके को बदल दिया है। विशेष रूप से सोने के बाद कंधों, गर्दन और छाती को स्ट्रेच करें। यह आपके ब्लड फ्लो को इंप्रूव करता है।

3) मीरा रोजाना किशमिश और केसर का पानी पीती हैं। उनका कहना है कि हर महिला को एसा करना चाहिए और वह ऐसा पिछले 3 सालों से कर रही हैं। रोजाना रात को 5 किशमिश और 1 केसर के रेशे को 1/4 कप पानी में भिगो दें। सबसे पहले इस पानी को पीएं और किशमिश को खा लें। ऐसा करने से हार्मोन को बैलेंस किया जा सकता है। वीहं दर्द, मुंहासे और पीएमएस के साथ मदद करता है। मीरा का कहना है कि रोजाना इसे पीने से उन्होंने भी फर्क महसूस किया है। इसके आप गर्म पानी या जो भी पीना पसंद करते हैं, पीएं।

Tags:    

Similar News

-->