Sevai Upma Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सेवई उपमा

Update: 2025-08-29 05:59 GMT
Sevai Upma Recipe: .यह न सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है बल्कि यह टेस्टी भी है और हेल्दी भी. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसकी तारीफ करेगा.तो आइए जानते हैं इस टेस्टी और हेल्दी सेवई उपमा को बनाने की झटपट रेसिपी|
सामग्री:
सेवई – 1 कप
तेल – 2 बड़े चम्मच
राई (सरसों) – 1 छोटा चम्मच
करी पत्ते – 7-8
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज़ – 1 (बारीक कटा हुआ)
गाजर – ½ कप (बारीक कटी हुई)
बीन्स – ¼ कप (बारीक कटे हुए)
मटर – ¼ कप
हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – 2 कप
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
बनाने की विधि:
सबसे पहले कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालकर सेवई को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग रख दें.
उसी कड़ाही में तेल गरम करें.उसमें राई डालें, जब वह चटकने लगे तो करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें.
अब प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
इसके बाद गाजर, बीन्स और मटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाए़
हल्दी पाउडर और नमक डालें.
अब 2 कप पानी डालें और उबाल आने दें.
उबाल आने पर भूनी हुई सेवई डालें और धीमी आंच पर पकने दें.
पानी सूखने और सेवई नरम होने पर नींबू का रस डालें.
हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा-गरम परोसें|
Tags:    

Similar News