Sarvangasana :थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
Sarvangasana :थायरॉइड पर नियंत्रण के लिए अक्सर डॉक्टर कसरत या शारीरिक श्रम की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर इसपर नियंत्रण के लिए आप किसी कारगर उपाय की तलाश में है तो सर्वांगासन के नियमित अभ्यास से आपको मदद मिल सकती है।
सर्वांगासन की विधि:
- जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
- अब घुटने मौड़ते हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और हथेलियों से कमर को सहारा दें।
- धीरे-धीरे पंजों को ऊपर की ओर ले जाएं जिससे पैरों का भार आपकी कोहनी और हथेली पर पड़े।
- कुछ क्षण इस अवस्था में रहने का बाद पैरों को नीचे लाएं और सामान्य मुद्रा में लेट जाएं।
- कुछ देर शवासन में रहें और फिर सामान्य हो जौएं।
गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर अगर चोट है या फिर हाई बीपी है तो यह आसन न करें।