छत्तीसगढ़
तेज डीजे की शिकायत पर कलेक्टर सख्त, तत्काल जब्ती के निर्देश
Nil dhankar
26 Feb 2026 11:24 AM IST

x
छग
दुर्ग। कुरूद के सुंदर विहार एवं प्रगति नगर क्षेत्र के रहवासियों ने प्रीत पैलेस के पास तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि नालंदा इंग्लिश मीडियम स्कूल के समीप स्थित प्रीत पैलेस में विवाह व अन्य कार्यक्रमों के दौरान देर रात तक तीव्र ध्वनि में डीजे चलाया जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, मरीजों व बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर कलेक्टर ने एसडीएम भिलाई को निर्धारित समय सीमा से बाहर साउंड सिस्टम संचालित किए जाने पर जप्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में नगर निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली व समाज कल्याण सहित जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story





