Recipe: घर में बनाये टेस्टी केसर बादाम की खीर, जाने रेसिपी

Update: 2024-08-04 19:05 GMT
Recipe रेसिपी: अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 5 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। क्योंकि अहोई माता मां पार्वती का ही स्वरूप हैं। इस दिन हर मां अपनी सन्तान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं तारा दिखने तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए निर्जला उपवास रखती हैं। इस दिन अहोई माता को आप केसर बादाम खीर का भोग लगा सकते हैं। यहां जानिए इस खीर को बनाने का तरीका-
केसर बादाम खीर बनाने के लिए आपको चाहिए...
दूध
चीनी
केसर
बादाम
चावल
इलायची पाउडर
कैसे बनाएं ये खीर
खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को भीगो दें। चावल को कम से कम 1 घंटे के लिए भीगो दें। ऐसा करने पर खीर फटाफट बन जाती है। अब एक बर्तन में दूध गर्म करें। आप कम आंच पर इसे उबलने दें। जब दूध उबल जाए तो इसमें केसर डाल दें। कुछ देर में जब केसर का रंग दूध में आ जाए तो इसमें भीगे चावल को डाल दें। इसे अच्छे से पकने दें। अभी चावल को भी अच्छे से पकने का समय दें। जब तक खीर बन रही है, तब तक बादाम को रोस्ट कर लें और कुछ बादाम का दरदरा पीस लें। बाकी आप बादाम को बारीक काट लें। जब खीर पक जाए तो इसमें शक्कर डालें। ऐसा करने के बाद खीर में थोड़ा पानी दिखने लगेगा। ऐसे में इसे फिर से अच्छे से उबाल लें। गाढ़ी हो जाने के बाद इसमें बादाम का nnnnडालें और अच्छे से मिक्स करें। जब बन जाए तो आंच बंद करें और फिर बारीक कटे बादाम को खीर पर गार्निश करें। केसर बादाम खीर तैयार है।
Tags:    

Similar News

-->