Recipe: जब आप अपने बच्चे के लिए पोहा चीला बनाकर उसे स्कूल टिफिन में देंगे तो वह बार-बार इसे बनाने की जिद करेगा। तो आइए जानते हैं कि आप कुछ आसान सामग्री की मदद से घर पर ही पोहा चीला कैसे बना सकते हैं।
बच्चों के लिए पोहे का चीला बनाने के लिए सामग्री:
1 कप पोहा
1 कप दही
1 बारीक कटा हुआ छोटा प्याज़
1 कटा हुआ छोटा टमाटर
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 कद्दूकस किया हुआ छोटा गाजर
1 चम्मच हरा धनिया
नमक
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच अजवाइन
तेल
बच्चों के लिए पोहा बनाने की पूरी विधि:
सबसे पहले पोहे को एक छलनी में डालकर हल्का धो लें और 10 मिनट के लिए भीगने दें।
जब पोहा नरम हो जाए, तो उसे मिक्सर में डालें और थोड़ा दही मिलाकर पीस लें। ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
इस बात का ध्यान रखना है कि पोहे में ताजा दही मिलानी है तभी इसका स्वाद अच्छा आएगी।
अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और उसमें प्याज़, टमाटर, गाजर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हल्दी और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स करें। मिश्रण थोड़ा डोसे के बैटर जैसा गाढ़ा होना चाहिए।
अब तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं। तैयार घोल से एक करछी भरकर तवे पर फैलाएं, जैसे डोसा या चीला बनाते हैं।
धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेकें जब तक कि चीला सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इसी तरह सारे चिले बना लें।
इन्हें आप बच्चों को टमाटर की चटनी, हरी चटनी या दही के साथ गर्मागर्म परोसें।