Recipe: बस इस तरह से घर पर बनाएं दही तड़का, मेहमान होंगे इंप्रेस

Update: 2024-06-03 12:30 GMT
Recipe: घर मे कभी न कभी मेहमान आते ही रहते हैं। कई बार तो गेस्ट अचानक से आ जाते हैं और फिर समझ नहीं आता है कि उन्हें क्या खिलाया जाएं। गर्मियों के दिनों में खाना खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है कि आप अपने मेहमान को सिर्फ 15 मिनट में दही तड़का बनाकर चावल के साथ परौस सकती है। बता दें कि, दही तड़का की यह Dish Rajasthan में ज्यादा खाई जाती है। चलिए आपको रेसिपी बताते हैं।
दही तड़का बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी को डालें।
- इसके बाद कराही में जीरा डाल दें।
- फिर आप इसमें हरी मिर्च डालें और प्याज डालें।
- इसके बाद आप इसे अच्छे से भून ले जब तक लाल न हो जाए।
- इसके बाद आपको लहसुन का पेस्ट इस मिश्रण में मिला लें।
- लाल होने के बाद आपको इसमें पतली दही डालनी होगी।
- इसके बाद आप थोड़ा पानी मिलाएं और घोल को चलाते रहें।
- अब आप इसमें पूरा मसाला डालना होगा।
- लाल मिर्च पाउडर, हल्दी Powder नमक और चीनी का घोल तैयार करके इसे डालना है।
- अब धीमी गैस पर इसे उबाल लें।
- 5 मिनट के बाद इसे आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते है।
Tags:    

Similar News

-->