Recipe: शाम की भूख मिटाने के लिए परफेक्ट है चिली चीज़ नूडल्स

Update: 2025-04-19 02:21 GMT
Recipe: झटपट तैयार होने वाली यह डिश बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी। चिली चीज़ नूडल्स’ एक ऐसी फ्यूजन रेसिपी है जो मिनटों में तैयार होकर आपकी शाम को बना देती है और भूख को स्वाद से शांत कर देती है। तो आज ही इसे ट्राई करें और अपने खाने में एक मज़ेदार ट्विस्ट लाएं।
आवश्यक सामग्री:
नूडल्स – 1 पैकेट (उबले हुए)
तेल – 2 टेबलस्पून
लहसुन – 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2 (लंबी कटी हुई)
शिमला मिर्च – 1 (पतली स्लाइस में कटी हुई)
प्याज – 1 (लंबी स्लाइस में कटा हुआ)
चिली सॉस – 1 टेबलस्पून
टोमैटो केचप – 1 टेबलस्पून
सोया सॉस – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – ½ टीस्पून
प्रोसेस्ड चीज़ – ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
हरा प्याज़ – गार्निश के लिए (वैकल्पिक)
बनाने की विधि:
1. सब्ज़ियों को भूनना:
कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें। फिर प्याज और शिमला मिर्च डालें और हल्का क्रंची होने तक भूनें।
2. सॉस मिलाना:
अब इसमें चिली सॉस, टोमैटो केचप और सोया सॉस डालें। साथ ही स्वादानुसार नमक और काली मिर्च भी मिलाएं।
3. नूडल्स डालें:
पहले से उबाले हुए नूडल्स डालें और सारे मसालों के साथ अच्छे से मिक्स करें।
गैस धीमी करें और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें। 1-2 मिनट ढककर पकने दें ताकि चीज़ मेल्ट हो जाए।
5. सर्व करें:
गरमागरम चिली चीज़ नूडल्स को सर्विंग प्लेट में निकालें, ऊपर से हरे प्याज़ से सजाएं और तुरंत परोसें।
Tags:    

Similar News