Rava Dessert Recipe: मीठा खाने के शौकीन हैं तो सूजी से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी
Rava Dessert Recipe: ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक की रेसिपी बना सकते है। अगर आपने भी घर पर कभी मिठाई नही बनाई है, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। इसलिए आज हम आपको रवा से बनने वाली कुछ मिठाई की रेसिपी के बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।
रवा नारियल बर्फी:
सामग्री:
3 कप कसा हुआ नारियल
1 कप घी
2 कप सूजी
2 चम्मच इलायची पाउडर
1 कप पीसी हुई चीनी
विधि:
रवा नारियल बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म कर लें।
फिर इसमें रवा को डालकर अच्छे से भून लें।
अब एक पैन में दुबारा घी गर्म करें। फिर इसमें काजू और बादाम को रोस्ट करके साइड में रख लें।
इसके बाद नारियल को चाकू की मदद से काट लें।
अब नारियल और चीनी को मिक्सर जार में डालकर ब्लेंड कर लें।
फिर एक प्लेट में भूना हुआ रवा, इलाचयी का पाउडर और पीसा हुआ नारियल डालकर अच्छे से मिला लें।
अब गैस पर एक पैन गर्म में घी गर्म कर लें। फिर इसमें रवा का मिश्रण डालकर तब तक भूने जब तक मिश्रण किनारे छोड़े ना लगें।
इसके बाद एक प्लेट में घी लगाएं और इसे मिश्रण को प्लेट में निकालकर फैला लें।
अब इसे सेट होने के लिए छोड़ दें। फिर कुछ देर के बाद चाकू की मदद से बर्फी के शेप में काट लें।
तैयार है रवा नारियल बर्फी। आप इसे खाना- खाने के बाद मीठे में सर्व करें।