Outfits:क्रिसमस पार्टी की शुरू कर लें तैयारी, खरीदें ऐसे स्टाइलिश आउटफिट

Update: 2025-12-03 04:44 GMT
Outfits: क्रिसमस बस कुछ ही दिन दूर है। हर कोई इस दिन को जोश के साथ मनाता है। अगर आप पार्टियों में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो आप इन एक्ट्रेस के लुक्स को कॉपी कर सकते हैं और उनके जैसे आउटफिट्स खरीद सकते हैं।
जेनिफर विंगेट ने रेड A-लाइन मैक्सी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इसे ब्लैक कोट और बेल्ट के साथ पेयर किया, जिससे यह एक क्लासी लुक बन गया। उन्होंने पर्ल-स्टाइल लेयर्ड इयररिंग्स और हाई हील्स के साथ लुक को एक्सेसराइज़ किया। आप भी इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
श्रद्धा कपूर ने साइड-स्लिट फुल बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। उनका लुक क्लासी लग रहा है। उन्होंने इसे व्हाइट हाई हील्स और पोनीटेल के साथ भी पूरा किया। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को रिक्रिएट कर सकते हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए इस तरह की ड्रेस परफेक्ट रहेगी।
एक्ट्रेस ने वेलवेट मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिसका डिज़ाइन एकदम स्टनिंग लग रहा है। वेलवेट फैब्रिक किसी भी खास मौके के लिए आइडियल होता है, जो आपको सर्दियों में ठंड से बचाता है। आप इससे लॉन्ग मैक्सी ड्रेस या कुर्ती बना सकते हैं। आप वेलवेट से A-लाइन या बॉडीकॉन ड्रेस भी बना सकते हैं।
अनुष्का सेन ने लेदर स्कर्ट, जैकेट और सिंपल स्वेटर पहना था। उनका लुक स्टाइलिश लग रहा है। आप भी क्रिसमस के लिए इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया। आप भी लेदर स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं।
करिश्मा तन्ना ने वार्म बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इसे स्टॉकिंग्स और लॉन्ग बूट्स के साथ पेयर किया था। आप भी इस लुक को ऑफिस या दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। आप इस स्टाइल में रेड ड्रेस और ब्लैक कोट भी ट्राई कर सकती हैं।
Tags:    

Similar News